या ये मेरी कमी है कि मैं soft या flexible हो ही नहीं सकता। और friction create करता रहता हूँ, अपने लिए और दूसरों के लिए।
हर समय हर तरह के दबाव होते हैं। पर हर समय हमारे पास विकल्प भी होते हैं। विकल्प चुनते हम हैं लेकिन बोलते हैं कि हम मजबूर थे इसलिए पूरा दोष हमारा नहीं है।
तो या तो मेरी ज़िद है या मेरी कमी है, जिसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को वो नहीं मिलता जो एक सामान्य जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है।
तो बन्दा करे तो करे क्या!
कमी बर्दाश्त होती नहीं और ख़ुद में बदलाव स्वीकार नहीं।
तो बन्दा करे तो करे क्या!